Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

CG School News: स्कूल शिक्षा सचिव लेंगे JD और DEO की क्लास, DPI का सख्त आदेश

Share on

CG School News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 जून से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होने जा रही है। स्कूल खुलने से पहले तैयारियों की समीक्षा के लिए स्कूल शिक्षा विभाग पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गया है। इसी कड़ी में स्कूल शिक्षा सचिव 11 जून को प्रदेशभर के संयुक्त संचालकों (JD) और जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक लेने जा रहे हैं। डीपीआई ने सभी जेडी और डीईओ को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि बैठक में हर हाल में स्वयं उपस्थित रहें। किसी भी अधिकारी की जगह प्रतिनिधि भेजना मान्य नहीं होगा।

दोपहर 3 बजे से शुरू होगी समीक्षा बैठक

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

डीपीआई द्वारा जारी पत्र के अनुसार 11 जून 2026 को दोपहर 3 बजे से सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एजेंडावार विभागीय योजनाओं और तैयारियों की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों को एनआईसी के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

DPI ने पहले ही मंगा ली पूरी जानकारी

बैठक से पहले ही डीपीआई ने सभी जिलों और संभागों से एजेंडावार विस्तृत जानकारी मांगी थी। निर्देश दिए गए थे कि 5 जून 2026 दोपहर 2 बजे तक सभी जानकारी संचालनालय को भेजना अनिवार्य होगा।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

इन मुद्दों पर होगी बड़ी समीक्षा

वीसी के दौरान सचिव स्कूल शिक्षा विभाग इन प्रमुख विषयों पर समीक्षा करेंगे:

  • शाला प्रवेशोत्सव की तैयारी
  • स्कूलों की साफ-सफाई और मरम्मत कार्य
  • पाठ्यपुस्तक वितरण
  • गणवेश वितरण
  • साइकिल वितरण
  • आवश्यक कार्यों के लिए जारी राशि की उपयोगिता
  • युक्तियुक्तकरण के बाद जॉइन नहीं करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई
  • 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की समीक्षा
  • e-HRMS (CG School) पोर्टल अपडेट
  • CCMS पोर्टल में नियमित एंट्री
  • निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट
  • रिक्त पदों की जानकारी
  • भवन, बिजली और शौचालय विहीन स्कूलों की स्थिति
  • सेजेस और स्वामी विवेकानंद स्कूलों में प्रवेश व्यवस्था
  • लंबित पेंशन प्रकरण
  • जिला और संभाग स्तर पर पदोन्नति
  • पीएम पोषण शक्ति योजना और पोषण वाटिका
  • LPG गैस कनेक्शन और किचन डिवाइस की स्थिति
  • छात्रवृत्ति वितरण की तैयारी

विभाग ने दिखाई सख्ती

डीपीआई ने साफ कर दिया है कि समीक्षा बैठक में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ उपस्थित रहने और एजेंडावार अपडेट देने के निर्देश दिए गए हैं।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!