Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

CG BOARD 10th RESULT OUT: टॉप 3 में महासमुंद की 2 बेटियों का जलवा

Share on

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 77.15 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। रिजल्ट जारी होते ही मेरिट सूची में शामिल मेधावी छात्रों के नाम भी सामने आ गए हैं।

इस बार प्रदेश की मेरिट सूची में महासमुंद जिले की दो बेटियों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। संध्या नायक और परीरानी प्रधान ने 594 अंक प्राप्त कर राज्य में टॉप किया है। संध्या नायक एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की छात्रा हैं, जबकि परीरानी प्रधान एकलव्य स्कूल बलोदा से हैं। तीसरे स्थान पर मुंगेली जिले के अंशुल शर्मा रहे, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

3.20 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा

इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 3,20,535 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 77.15 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए हैं। परिणाम आने के बाद छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

टॉप-10 में 42 छात्र-छात्राएं शामिल

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

इस बार मेरिट सूची में टॉप-10 में कुल 42 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। खास बात यह रही कि छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरिट में स्थान बनाया है।

बेटियों ने फिर बढ़ाया प्रदेश का मान

10वीं बोर्ड परीक्षा में दो छात्राओं का संयुक्त रूप से टॉप करना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। इससे बेटियों की शिक्षा और मेहनत का शानदार उदाहरण सामने आया है।

टॉपर्स को मिलेगा डेढ़ लाख रुपये

राज्य सरकार ने मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए टॉपर्स को 1.5 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इससे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में मदद मिलेगी और अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!