Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

CG News: NH पर शैंपेन उड़ाकर रील बनाना पड़ा भारी, कार चालक गिरफ्तार

Share on

CG News: बिलासपुर। सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस को कार्रवाई करने पर मजबूर कर दिया। वीडियो में बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर एक युवती चलती कार के सामने रैंप वॉक करती दिखाई दे रही है। युवती ने शैंपेन की बोतल खोलकर सड़क पर मस्ती की और कार की छत पर बैठकर अलग-अलग अंदाज में रील भी शूट करवाई। मामले में पुलिस ने कार चालक राहुल कौशिक पिता भागवत कौशिक उम्र 30 वर्ष निवासी सरकंडा को गिरफ्तार कर लिया है।

धर्मेंद्र सूर्यवंशी निवासी सेंदरी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि 24 मई 2026 की रात करीब 11:10 बजे से 25 मई की रात 12:30 बजे के बीच मौहारपारा निरतू रतनपुर रायपुर रोड थाना कोनी क्षेत्र में एक आर्टिका कार क्रमांक CG 10 CD 1416 को चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। शिकायत के अनुसार चालक कार की छत पर युवती को बैठाकर स्टंट करते हुए वाहन दौड़ा रहा था, जिससे युवती की जान को खतरा पैदा हो गया था। साथ ही सड़क पर गुजर रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी दुर्घटना की आशंका बन गई थी। शिकायत के आधार पर थाना कोनी में धारा 281 बीएनएस और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

पुलिस ने लोगों से की यह अपील

पुलिस ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सार्वजनिक सड़कों और हाईवे पर स्टंटबाजी, लापरवाही से वाहन चलाने या ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने से बचें। इस तरह की हरकतें न सिर्फ खुद की बल्कि दूसरे लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती हैं।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!