Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

CG Politics: छत्तीसगढ़ में सियासी भूचाल, आप नेता के BJP में जाते ही हंगामा

Share on

CG Politics: बिलासपुर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और राज्यसभा सदस्यों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद देशभर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी साफ दिखाई दे रहा है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के भाजपा में शामिल होने की खबर के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। छत्तीसगढ़ इकाई के लिए यह घटनाक्रम बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि संदीप पाठक को लंबे समय तक पार्टी की रणनीति और संगठन का मजबूत चेहरा माना जाता रहा है।

गृहग्राम बटहा में जोरदार विरोध

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

मुंगेली जिले का बटहा गांव संदीप पाठक का गृहग्राम है। उनके भाजपा में शामिल होने की खबर सामने आते ही वहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनके घर की दीवारों पर तीखी टिप्पणियां लिखीं। सबसे ज्यादा चर्चा उस नारे की रही, जिसमें लिखा गया “जिसे समझा थिंक टैंक, वो निकला सेप्टिक टैंक।” इसके अलावा कुछ स्थानों पर ‘गद्दार’ जैसे शब्द भी लिखे गए। इस विरोध प्रदर्शन के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्मा गया।

सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रिया

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। पार्टी की ओर से पोस्ट कर संदीप पाठक के फैसले पर तीखा व्यंग्य किया गया। पोस्ट में कहा गया कि जिसे पार्टी का रणनीतिक ‘थिंक टैंक’ माना जाता था, वही अब ‘सैप्टिक टैंक’ साबित हुआ। इसके बाद सोशल मीडिया पर समर्थकों और विरोधियों के बीच बहस तेज हो गई।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

पार्टी के लिए बड़ा झटका

संदीप पाठक को आम आदमी पार्टी के संगठनात्मक ढांचे और चुनावी रणनीति का अहम चेहरा माना जाता था। कई राज्यों में चुनावी प्रबंधन और संगठन विस्तार में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। ऐसे में उनका अचानक भाजपा में जाना पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इससे पार्टी के संगठनात्मक मनोबल पर असर पड़ सकता है।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!