Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

Promotion Breaking: छत्तीसगढ़ में 12 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर, सरकार ने जारी किया आदेश

Share on

Promotion Breaking: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए राजस्व विभाग में कार्यरत 12 तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नत कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार पदोन्नति के साथ सभी अधिकारियों को नई पदस्थापना भी दी गई है। आदेश जारी होते ही संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जीएडी ने जारी किया पदोन्नति आदेश

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत लंबे समय से तहसीलदार के रूप में सेवाएं दे रहे अधिकारियों को डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। पदोन्नति के बाद उन्हें अलग-अलग जिलों में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

  • भवानी शंकर साव – डिप्टी कलेक्टर, बिलासपुर
  • मुकेश कुमार बजाज – डिप्टी कलेक्टर, धमतरी
  • सालिक राम गुप्ता – डिप्टी कलेक्टर, बिलासपुर
  • कृष्ण कुमार साहू – डिप्टी कलेक्टर, बेमेतरा
  • रिचा सिंह – डिप्टी कलेक्टर, जांजगीर-चांपा
  • कु. शिल्पा भगत – डिप्टी कलेक्टर, रायगढ़
  • राकेश कुमार वर्मा – डिप्टी कलेक्टर, रायगढ़
  • प्रेमूलाल साहू – डिप्टी कलेक्टर, दुर्ग
  • प्रकाश सोनी – डिप्टी कलेक्टर, दुर्ग
  • आशुतोष शर्मा – डिप्टी कलेक्टर, कबीरधाम
  • अभिषेक राठौर – डिप्टी कलेक्टर, कोरबा
  • मीना साहू – डिप्टी कलेक्टर, रायपुर

प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

राज्य सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पदोन्नति के बाद विभिन्न जिलों में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती से राजस्व और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!