CG Road Accident: कोरबा में हादसों का कहर, अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 3 की मौत, दो गंभीर

Share on

CG Road Accident: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। तीनों हादसे पाली थाना क्षेत्र में हुए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

खड़े ट्रक से टकराई छोटा हाथी, चालक की मौके पर मौत

पहली घटना बिलासपुर-कटघोरा मुख्य मार्ग NH-130 पर मुनगाडीह के पास हुई। तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रेलर और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

दूसरी घटना दीपका-पाली मार्ग पर धौराभाटा के पास हुई। यहां ट्रेलर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पाली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला

तीसरी घटना डूमरकछार ओवरब्रिज के पास हुई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस जांच में जुटी

तीनों हादसों की सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है।


Share on
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!