Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

CG Crime News: सराफा कारोबारी की हत्या कर सोना-चांदी लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Share on

CG Crime News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। दिनदहाड़े हुई सराफा कारोबारी की हत्या और लूट की वारदात से पूरा इलाका दहशत में आ गया था। बाजार में लोगों की मौजूदगी के बीच हुई इस घटना के बाद पुलिस पर आरोपियों को पकड़ने का भारी दबाव था। आखिरकार लगातार जांच, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने अंधे कत्ल और लूटकांड की गुत्थी सुलझा ली।

सोना-चांदी लूटने के लिए रची गई थी साजिश

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी खुशीराम साहू ने अपने भतीजे राजाराम साहू और बिहार-झारखंड निवासी राहुल के साथ मिलकर पूरी वारदात की योजना बनाई थी। आरोपियों ने पहले कई साप्ताहिक बाजारों में सराफा कारोबारियों की गतिविधियों पर नजर रखी और आसान टारगेट की तलाश शुरू की। इसी दौरान उनकी नजर कोटमीकला साप्ताहिक बाजार में कारोबार करने वाले प्रदीप सोनी पर पड़ी, जिसके बाद लूट की साजिश रची गई।

तीन दिन पहले बनाई गई थी योजना

पुलिस के अनुसार 23 मई 2026 को आरोपी राहुल अपने साथियों संजय और राजू के साथ बिलासपुर जिले के बिटकुला गांव स्थित खुशीराम साहू के घर पहुंचा था। यहां बैठकर सभी ने लूट की विस्तृत योजना तैयार की। 26 मई को आरोपी देवरीखुर्द पहुंचे और स्थानीय सहयोगी गया प्रसाद रजक के घर रुके। दिनभर बाजार में घूमकर उन्होंने सराफा कारोबारी की गतिविधियों पर नजर रखी और सही मौके का इंतजार किया।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

विरोध करने पर मार दी गोली

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि 26 मई की शाम करीब 7 बजे आरोपियों ने प्रदीप सोनी से सोना-चांदी से भरा बैग लूटने की कोशिश की। व्यापारी ने विरोध किया तो आरोपियों ने छीना-झपटी शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी राहुल और उसके साथियों ने देशी कट्टे से प्रदीप सोनी पर गोली चला दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। पुलिस पेट्रोलिंग टीम उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

लूट का माल बांटा, सबूत जलाए

वारदात के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए और देवरीखुर्द स्थित गया प्रसाद रजक के घर पहुंचे। यहां लूटे गए सोना-चांदी के आभूषणों का आपस में बंटवारा किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने वारदात के बाद आभूषणों की पैकिंग सामग्री और अन्य सबूतों को पास की टेकरी में ले जाकर जला दिया, ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिले।

टेकरी से बरामद हुआ हथियार और आभूषण

पूछताछ में खुशीराम साहू और गया प्रसाद रजक ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल किया गया देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और लूटे गए आभूषणों का हिस्सा टेकरी में छिपाकर रखा गया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, लूटे गए आभूषण और घटना में इस्तेमाल तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!