Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

CG School News: 40 हजार रुपये रिश्वत लेते ACB के हत्थे चढ़ा शिक्षा विभाग का बाबू, DEO ने किया निलंबित

Share on

CG School News: कोरबा। सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में रिश्वत लेते पकड़े गए शिक्षा विभाग के कर्मचारी पर विभागीय कार्रवाई की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने प्रदीप मिश्रा को 40 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया था। कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपी बाबू को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अब डीईओ कोरबा ने भी उसके खिलाफ निलंबन आदेश जारी कर दिया है।

जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि कार्यालय उप पुलिस अधीक्षक, एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसीबी एवं ईओडब्ल्यू यूनिट बिलासपुर द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 एवं संशोधित अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत दर्ज प्रकरण में 29 मई 2026 को आरोपी प्रदीप मिश्रा, सहायक ग्रेड-02, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा को प्रार्थी अमृत बघेल से 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

आदेश में यह भी कहा गया है कि उक्त प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। प्रदीप मिश्रा का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत पाया गया है। इसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कटघोरा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!