CG DSP Kalpana Verma News: दंतेवाड़ा की उप पुलिस अधीक्षक कल्पना वर्मा निलंबित
Share on

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने एक अहम प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक (DSP) कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया है। गृह विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

गृह विभाग के आदेश के अनुसार, DSP कल्पना वर्मा के विरुद्ध प्राप्त शिकायत की प्राथमिक जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच प्रतिवेदन में वित्तीय लेन-देन से जुड़े मामलों, जांच के दौरान दिए गए बयानों और व्हाट्सएप चैट के तथ्यों में विरोधाभास पाए गए हैं। इसके साथ ही, कर्तव्य के दौरान अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने, पद के दुरुपयोग और अनुपातहीन संपत्ति एकत्र करने के आरोप भी जांच में प्रमाणित हुए हैं। सरकार ने आदेश में स्पष्ट किया है कि यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन है। इसी आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत DSP कल्पना वर्मा को निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में मुख्यालय नवा रायपुर

निलंबन अवधि के दौरान DSP कल्पना वर्मा का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर (अटल नगर) निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता (Subsistence Allowance) प्रदान किया जाएगा।

कारोबारी टंडन ने लगाया आरोप

कारोबारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया है कि साल 2021 से महिला डीएसपी ने कथित तौर पर ‘लव ट्रैप’ के जरिए उनसे करीब 2.5 करोड़ रुपए की वसूली की। आरोपों में करीब 2 करोड़ रुपए कैश, एक लग्जरी कार, 12 लाख की डायमंड रिंग, 5 लाख रुपए के सोने के गहने और अन्य महंगे गिफ्ट्स शामिल बताए गए हैं।

कारोबारी का दावा है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कार और गहने अभी तक उसे वापस नहीं मिले हैं। उसने DSP कल्पना से उन्हें वापस करने के लिए बार-बार कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। कल्पना की वजह से उसे करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। कारोबारी टंडन ने अपने बयान में बताया, कि डीएसपी कल्पना वर्मा ने अपने भाई के नाम पर होटल खोलने के बहाने कारोबारी से रुपए लिए। कारोबारी ने अपनी शिकायत में इस पहलू पर अलग से जांच करने की मांग की है। कारोबारी का कहना है, कि जांच होगी तो रिपोर्ट में वित्तीय लेन-देन, बैंक ट्रांजेक्शन और प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों की भी जानकारी सामने आएगी।

DSP कल्पना ने आरोपों को बताया था साजिश

कारोबारी टंडन के आरोपों के बाद दैनिक भास्कर ने डीएसपी कल्पना वर्मा से भी उनका पक्ष पूछा था। डीएसपी कल्पना वर्मा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह से झूठा, बेबुनियाद और साजिश बताया था। उन्होंने कहा है कि वे जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग करेंगी और सच्चाई सबके सामने आएगी।


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!