देशभर की पुलिस अलर्ट मोड पर, जिला कोर्ट के चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पूछताछ जारी
Share on

बिलासपुर। आज सुबह NIC नेटवर्क पर एक गंभीर मैसेज चला। संदेश के बाद देशभर के साथ ही छत्तीसगढ़ की पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। छत्तीसगढ़ के जिला न्यायालयों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बिलासपुर जिले के एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि एनआईसी में मैसेज चलने के बाद जिला कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। संदिग्धाें की तलाश की जा रही है। एसएसपी रजनेश सिंह का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से और अपराधियो की जांच के लिए यह एक मॉक ड्रिल है।

दरअसल मद्रास कोर्ट के जज को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार के निर्देश के बाद एनआईसी में मैसेज चला। इस संदेश के बाद बिलासपुर व रायपुर सहित प्रदेश के सभी जिला कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। बिलासपुर जिले के एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि संदेश मिलने के बाद तत्काल जिला कोर्ट सहित अन्य अदालतों में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा बलों के साथ ही अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। आसपास के इलाके में संदिग्धों की पतासाजी की जा रही है। एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि में मिलने वालों की तत्काल पुलिस को जानकारी दे। सार्वजनिक स्थलों पर लावारिस हालात में पड़े सामानों को हाथ ना लगाएं। इस तरह के सामान पड़े मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Also Read – उच्च शिक्षा विभाग ने पदोन्नत प्राध्यापकों की अनंतिम पुनरीक्षित वरिष्ठता सूची जारी कर दी है।

जिला कोर्ट परिसर में तगड़ी जांच पड़ताल

जिला कोर्ट परिसर में पुलिस की तगड़ी व्यवस्था की गई है। मेनगेट पर पुलिस के अफसर व जवान तैनात हैं। मामले मुकदमे के सिलसिले में आने वालों की भी जांच पड़ताल की जा रही है। पूछताछ की जा रही है कि वे कहां से आएं हैं और किस मुूकदमे के सिलसिले में आए हैं। एतिहात के तौर पर यह भी पूछा जा रहा है कि केस के सिलसिले में किस अधिवक्ता के पास जा रहे हैं।

Also Read – 109 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण का मामला; गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

चप्पे-चप्पे पर पुलिस

सुरक्षा के लिहाज से कोर्ट परिसर के भीतर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। कैम्पस के अलावा जजों के कोर्ट रूम के बाहर भी पुलिस तैनात किए गए हैं। केस के सिलिसले में आने वालों पर नजर रखी जा रही है और पूछताछ भी की जा रही है।


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!