धर्म सभा की आड़ में पति पत्नी कर रहे थे ग्रामीणों का ब्रेनवॉश; 6 पर FIR
Share on

बिलासपुर। धर्म सभा के नाम पर ग्रामीणों को भ्रमित कर और गरीब तबके के लोगों को भोजन का लालच देकर विश्वासी सभा में आमंत्रित किया गया था। धर्मांतरण करने पर बीमारियों और समस्याओं से मुक्ति मिलने का भ्रम फैलाकर ब्रेनवाश किया जा रहा था। पुलिस ने मामले में सभा का आयोजन करवाने वाले पति-पत्नी समेत आधा दर्जन लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

Also Read – पटवारियों के फड़ में पुलिस की दबिश, पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष समेत 8 गिरफ्तार

धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अपराध दर्ज किया है। बड़ी संख्या में गरीब तबके के लोगों को भोजन का लालच देकर और धर्म सभा के नाम पर बुलाया गया था। इसी दौरान धर्म परिवर्तन करने पर बीमारियों और परेशानियों से छुटकारा मिलने और समृद्धि प्राप्त करने का भरोसा दिलाते हुए ब्रेनवाश किया जा रहा था। इसकी सूचना ग्रामीणों को मिलते ही पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंच विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सभा को रुकवाया और आयोजकों को हिरासत में लेने के बाद एफआईआर दर्ज की। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

Also Read – बौखलाए पाक सरकार ने सलमान खान को आतंकवादी घोषित कर दिया है

रविवार सुबह करीब 11 बजे हिर्री गांव में आयोजित इस सभा में दर्जनभर आयोजकों के साथ 70 से ज्यादा ग्रामीण इकट्ठा हुए थे। आयोजक धर्म परिवर्तन और भोजन का प्रलोभन देकर लोगों को सभा में शामिल कर रहे थे। इसी दौरान मस्तूरी के व्यवसायी सुमित सिंह को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचकर ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए सभा का विरोध किया।

Also Read – VIRAL VIDEO: डीजीपी बोले: क्रिमिनल को हीरो बनाना, उसकी पूजा करना बंद करो

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सभा स्थल पर बड़ी संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लोग मौजूद थे। पुलिस ने सभा को रोक दिया और सभी आयोजकों को थाने ले गई। सुमित सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पति-पत्नी समेत छह पर FIR

धर्मसभा मेंपति-पत्नी के अलावा चार अन्य लोग भी सक्रिय थे, जो ग्रामीणों का ब्रेनवॉश कर रहे थे। पुलिस ने गोरेलाल टंडन, उनकी पत्नी सहोद्रा टंडन, हरानंद टंडन, जयपाल केंवट, ज्योतिष कुमार अंचल और कुमार तरुण सूर्यवंशी के खिलाफ छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम एवं बीएनएसएस की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया है।


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!