ड्रीम गर्ल 2.0: सायबर ठग ने पूजा बनकर फेसबुक में जीता युवक का दिल, ऐंठे 25 लाख
Share on

जांजगीर। सायबर ठगी का एक अनोखा मामला जांजगीर जिले के अकलतरा से सामने आया है। जिसमें आरोपी ने लड़की की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और लड़की बन चैटिंग कर एक युवक को 25 लाख रुपए चूना लगा दिया। पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया तब उसने बताया कि जुआ में रकम हारने के बाद उसे रुपए की जरूरत थी। इसी दौरान उसने ड्रीम गर्ल मूवी देखी और लड़की बन किसी को प्यार के जाल में फंसा रुपए ऐंठने का आइडिया आया। जिसके बाद उसने ठगी को अंजाम दिया। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

अकलतरा थाना क्षेत्र के प्रार्थी को फेसबुक में पूजा नाम की लड़की का फ्रेंड रिक्वेस्ट आया। उसने फेसबुक में रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद मैसेंजर में दोनों की बातचीत होने लगी। फिर दोनों में नंबर का आदान–प्रदान हो गया है और व्हाट्सएप में भी दोनों की चैटिंग होने लगी। व्हाट्सएप में सुंदर लड़की की डीपी लगी हुई थी, इसलिए पीड़ित ठग के झांसे में आ गया। इस दौरान आरोपी ने पीड़ित को अपने प्यार के जाल में फंसाया फिर उसे अपने घरेलू समस्या बतानी शुरू कर दी।

Also Read – भारत के नक्शे से छेड़छाड़,कालेज के प्रिंसिपल व दो के खिलाफ FIR

अपने प्यार के जाल में फंसा कर इमोशनल करते हुए कभी अपने माता-पिता का स्वास्थ्य खराब होने पर इलाज के लिए रकम की मांग करके और कभी अपने बहन का मुंबई के कॉलेज में एमबीबीएस में एडमिशन करना है का बहाना करके ऑनलाइन बैंक अकाउंट फोन पे आरटीजीएस पर रकम ट्रांसफर करवाकर 25 लाख रुपए की ठगी की। पीड़ित के पास रकम खत्म होने के बाद भी लगातार सायबर ठग रकम की मांग करता रहा। जिस पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने खाता नंबर तो था फोन नंबर और अन्य माध्यम से पता किया तो पता चला कि उसकी स्वप्न सुंदरी वास्तव में लड़का है।

इसकी शिकायत उसने अकलतरा थाने में की। जिस पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे ने एडिशनल एसपी उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में एसडीओपी अकलतरा प्रदीप सोरी के नेतृत्व में छद्म नाम से पूजा साहू बने आरोपी की गिरफ्तारी अभियान चलाने के निर्देश दिए। पुलिस ने तकनीकी जांच और बैंक खाता नंबर के धारक के आधार पर जांच करके पूजा साहू बने करण साहू पिता जनक राम साहू उम्र 29 वर्ष निवासी भाठापारा वार्ड नंबर एक थाना भाठापारा जिला बलौदा बाजार का होना बताया।

Also Read – Bilaspur News: चलती कार में स्टंट, पुलिस ने 18 गाड़ियां की जब्त WATCH VIRAL VIDEO

जुआ खेलने का आदि है आरोपी:–

आरोपी ने पूछता से बताया कि आरोपी जुआ खेलने का आदी है और घर वाले के द्वारा इसी आदत के कारण उसे घर से निकाल दिए हैं क्योंकि वह घर का सामान चोरी करके बेच देता था। इसके बाद उसने आरोपी को ड्रीम गर्ल मूवी देखी और ठगी करने और पैसा कमाने का आईडिया जुटाया। उसने फेसबुक पर पूजा के नाम से फर्जी आईडी बनाई और कई लोगों को फंसाने का प्रयास किया। पर आरोपी को सफलता नहीं मिली। पर पीड़ित दीपक को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने पर वह उसके जाल में फंस गया और उसे अपने प्यार के जाल में फंसा 25 लाख रुपए ऐंठ लिए। ठगी की रकम को जुआ खेल कर हार गया। कुछ पैसे खा पीकर खत्म कर दिया। आरोपी अपने घर से अलग रहता है, उसने ठगी के पैसे से एक पल्सर मोटरसाइकिल खरीद ली। जिसे जप्त किया गया है। आरोपी करण साहू उर्फ़ पूजा साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!