Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

झारखंड एसीबी ने छत्तीसगढ़ के डिस्टलरी मालिक को किया गिरफ्तार

Share on

रायपुर । झारखंड में हुए शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ की डिस्टलरी मलिक को झारखंड से पहुंची एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है। उन पर शराब सिंडिकेट के साथ मिलकर गुणवत्ताहीन शराब सप्लाई करने का आरोप है। झारखंड एसीबी की टीम डिस्टलरी मालिक को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड ले गई है। वहां विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की अदालत में पेश कर रिमांड लेकर पूछताछ करने वाली है।

झारखंड में हुए शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित वेलकम डिस्टलरी के मालिक राजेंद्र उर्फ चुन्नू जायसवाल को झारखंड से पहुंची एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है। झारखंड में वेलकम डिस्टलरी को शराब सप्लाई का ठेका मिला था। गुणवत्ताहीन शराब सप्लाई करने के आरोप उन पर है। झारखंड से पहुंची एसीबी की टीम ने उन्हें बिलासपुर से गिरफ्तार किया और ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड लेकर गई। वहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में झारखंड की एसीबी है।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

Also Read – अवमानना के घेरे में फंसे दो आईएएस अफसरों को हाई कोर्ट ने किया तलब, जारी किया जमानती वारंट

झारखंड में राजेंद्र जायसवाल की कंपनी वेलकम डिस्टलरीज को शराब की आपूर्ति का ठेका मिला हुआ था। उनपर गलत तरीके से शराब सिंडिकेट को लोगों के साथ मिलकर शराब की आपूर्ति के ठेके का आरोप है। आपूर्ति के दौरान यह भी पाया गया कि जो शराब की आपूर्ति की गई उसमें कई खामियां थी। जिसका साक्ष्य भी एसीबी को जांच में मिले है। एसीबी के अनुसार दो शराब की आपूर्ति की गई उसकी गुणवत्ता सही नहीं थी। इससे जान माल की हानि की संभावना बनी। आम लोगो के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया गया। राजेंद्र जायसवाल को इस मामले में एसीबी ने अभियुक्त बनाया है।

दो महीने हुई थी शराब की सप्लाई

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

वेलकम डिस्टलरी से दो महीने तक लगातार चीफ रेंज की व्हिस्की की सप्लाई झारखंड की गई थी। इसमें गोवा और उसके समकक्ष रेंज की अंग्रेजी शराब शामिल थी। बता दें झारखंड एसीबी ने शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को गिरफ्तार किया था। सिद्धार्थ सिंघानिया सुमित फैसिलिटीज मैनपॉवर सप्लाई कंपनी के मालिक हैं।

Also Read – 19 एकड़ जमीन राजसात: निगम की कार्रवाई पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, राज्य सरकार को पक्षकार बनाने जारी किया निर्देश

एसीबी की ऐसी तैयारी

शराब घोटाला मामले में एसीबी अब आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। एसीबी ने इस मामले के अनुसंधान में अब तक जो भी साक्ष्य जुटाए हैं, उसके आधार पर चार्जशीट तैयार की जा रही है। एसीबी ने आरोपियों के खिलाफ कई ठोस साक्ष्य भी जुटाए हैं। इस मामले में अब तक एक दर्जन से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी एसीबी कर चुका है। हालांकि इसमें से अधिकांश जमानत पर जेल से वर्तमान में बाहर हैं।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!