कमाल का चोर
Share on

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शिक्षिका के घर से चोर ने जेवरात, किचन में रखे सिलेंडर के अलावा घर के बाहर बरामदे में खड़ी कार भी ले गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। टीचर घर में ताला लगाकर स्कूल के लिए निकली थी। पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। तब चोरी की घटना की जानकारी मिली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read – पूर्व मंत्री के बिगड़े बोल: कांग्रेसी चाटना और काटना जानते हैं


बड़े रामपुर गोल्डन नेस्ट कॉलोनी में रहने वाली स्वाति खलखो (40 साल) तमनार के शासकीय हाई स्कूल में टीचर है। स्वाति अपने घर में ताला लगाकर सुबह तकरीबन साढ़े 9 बजे तमनार स्कूल के लिए निकली। पड़ोस में रहने वाली महिला ने मोबाइल काल कर बताया कि उसके घर के बाहर का गेट खुला हुआ है। तब स्वाति को चोरी होने का संदेह हुआ और स्कूल से छुट्टी लेकर घर पहुंची।

Also Read – …तो नपेंगे कलेक्टर

मकान के बरामदे में खड़ी हुंडई कार नहीं थी। जब उसने अंदर जाकर देखा, तो रसोई का गैस सिलेंडर, अलमारी में रखा सोने-चांदी के जेवरात समेत 3 लाख के सामान चोरी हो गई। मामले की जानकारी कोतवाली थाना में दी। जहां शनिवार को पुलिस और फाॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंची और मामले में जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि महिला शिक्षिका के घर में चोरी हुई है। शिक्षिका तमनार स्कूल गई थी। कार, गैस सिलेंडर और जेवरात को चोरों ने पार किया है। मौके पर जाकर जांच के अलावा आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाल रहे हैं।


Share on

Related Posts

CG Police Transfer: SP ने जारी किया 69 पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश

Share on

Share onकोरिया | कोरिया जिले में टीआई, एसआई, एएसआई सहित 69 पुलिस कर्मियों के तबादला सूची जारी हुआ है। एसपी ने तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश को तत्काल


Share on
Read More

CG High Court News: सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष को पद से हटाने के फैसले को किया रद्द, पढ़िए हाई कोर्ट ने राज्य सरकार और सिंगल बेंच के फैसले पर क्या टिप्पणी की है।

Share on

Share onबिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार को बिलासपुर हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष को पद से हटाने और पांच साल


Share on
Read More

बड़ी खबर

CG Gariaband News: छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिले में जानलेवा लापरवाही आई सामने, निमोनिया पीड़ित मरीज को अस्पताल ले जाते वक्त एंबुलेंस में रखे सिलेंडर का आक्सीजन खत्म हो गया, पढ़िए आगे क्या हुआ?

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!