नशीली दवाओं के साथ पुलिस ने 8 युवकों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Share on

दुर्ग। ऑपरेशन विश्वास के तहत पुलिस की टीम ने नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खुर्सीपार और पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो हजार 415 नशीली कैप्सूल, छह मोबाइल, एक बाइक, एक एक्टिवा और कैश जब्त किया है। नशे के काराेबार से जुड़े आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट और संगठित अपराध की धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Also Read – छत्तीसगढ़ के सेजेस स्कूलों में डेपुटेशन वाले प्रिंसिपल सरकारी आदेश के बाद भी पूर्णकालिक प्राचार्य को नहीं सौंप रहे चार्ज

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पहली कार्रवाई खुर्सीपार आईटीआई ग्राउंड क्षेत्र में की गई। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तब छह युवक ग्राहकों को नशे की कैप्सूल बेचने की कोशिश कररहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 2044 नग नशीली कैप्सूल, एक हजार 300 रुपए कैश, छह मोबाइल, एक बिना नंबर की बाइक और कलाई घड़ी जब्त की है।

Also Read – वकील ने हाई कोर्ट में लगाई याचिका, 5 महीने नहीं कर पाया प्रैक्टिस

दूसरी कार्रवाई पद्मनाभपुर क्षेत्र में की गई। मानस भवन के पीछे रविशंकर स्टेडियम के पास नशीली दवा की बिक्री करते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ में अपना नाम फैजान अहमद और साहिल कुमार यादव बताया। तलाशी में दोनों के पास से 371 नग नशीला कैप्सूल मिला। युवकों के पास से एक हजार 110 रुपए, एक एक्टिवा और दो मोबाइल फोन मिले। पुलिस ने युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व संगठित अपराध की धाराओें में कार्रवाई की गई है। आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

Also Read – सड़कों पर हो रही गुंडागर्दी को लेकर हाई कोर्ट नाराज

ये हुए गिरफ्तार

  • रजनीश पांडे बालाजी नगर, खुर्सीपार
  • विपिन जेम्स राजीव नगर, खुर्सीपार
  • श्याम कन्हैया विश्वकर्मा गौतम नगर, खुर्सीपार
  • रणजीत राम बालाजी नगर, खुर्सीपार
  • अभिजीत साहू राजीव नगर, खुर्सीपार
  • अरबाज खान प्रगति नगर, छावनी
  • फैजान अहमद केलाबाड़ी, थाना पद्मनाभपुर, दुर्ग
  • साहिल कुमार यादव शिक्षक नगर, दुर्ग


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!