Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

पुलिस कमिश्नर ने पुराने स्थानांतरण आदेश पर लगाई तत्काल रोक

Share on

रायपुर। रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के साथ ही पुलिस प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने कमिश्नर सिस्टम लागू होने से ठीक पहले जारी किए गए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादला आदेशों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इस आदेश के बाद आरक्षक से लेकर निरीक्षक स्तर तक जिन कर्मियों के तबादले किए गए थे, वे फिलहाल प्रभावी नहीं रहेंगे। पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन पुलिसकर्मियों ने अभी तक नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है, वे अपने वर्तमान पदस्थापन स्थल पर ही बने रहेंगे। यह निर्णय प्रशासनिक स्थिरता बनाए रखने और नई व्यवस्था को समझने के उद्देश्य से लिया गया है। आदेश के तत्काल प्रभाव से लागू होते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।

कमिश्नरी सिस्टम में सख्त पुलिसिंग और जनता-हित पर जोर

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

पदभार संभालने के बाद पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक भी ली, जिसमें अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर, डीसीपी, एडीसीपी और सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में उन्होंने दो-टूक कहा कि कमिश्नरी सिस्टम का मकसद जनता में सुरक्षा का भरोसा पैदा करना है, न कि भय का माहौल बनाना। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि चालान के नाम पर वाहन चालकों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और पुलिस का व्यवहार हर हाल में मित्रवत और पेशेवर होना चाहिए।

Also Read – वायरल वीडियो खोल रहा पोल: फूड इंस्पेक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

धरना-प्रदर्शन, रैली और नाइट लाइफ पर सख्त नियंत्रण

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

पुलिस कमिश्नर ने शहर में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए धरना, प्रदर्शन और रैली को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए हैं। रायपुर कमिश्नरी क्षेत्र में किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन या रैली के लिए अब सीधे पुलिस आयुक्त कार्यालय से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति के किए गए आयोजनों को अवैध माना जाएगा और आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी इसके साथ ही शहर की नाइट लाइफ को नियंत्रित करने के लिए रात्रिकालीन नियमों को भी सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय के बाद बार, कैफे और रेस्टोरेंट खुले पाए जाने पर संबंधित थाना प्रभारी को कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की रणनीति भी तैयार की गई है।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!