SDM ARRESTED: SDM सहित चार गिरफ्तार: आदिवासी किसान हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई
Share on

SDM ARRESTED: बलरामपुर। बलरामपुर जिले के कोरंधा थाना क्षेत्र में आदिवासी किसान राम उरांव की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुसमी के एसडीएम करुण डहरिया समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर अंदरूनी चोटों की पुष्टि के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया।

क्या है पूरा मामला

हंसपुर घंघरुपाट निवासी 60 वर्षीय राम उरांव (पिता रेंगता राम) के साथ 15 फरवरी की शाम कथित रूप से मारपीट की गई थी। इस घटना में राम उरांव के साथ अजीत राम और आकाश अघरिया भी घायल हुए थे। मारपीट के बाद राम उरांव की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिस समूह ने हमला किया, उसमें कुसमी के एसडीएम करुण डहरिया, सुदीप यादव, मनजीत यादव, विक्की सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक के शरीर पर गंभीर अंदरूनी चोटें पाई गईं। चिकित्सकों ने बताया कि अत्यधिक मारपीट के कारण इंटरनल हेमरेज हुआ, जिससे उनकी मृत्यु हुई। विस्तृत पीएम रिपोर्ट अभी आना शेष है, लेकिन प्राथमिक निष्कर्षों के आधार पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

हत्या का केस दर्ज, चार नामजद

पुलिस ने मामले में धारा 103(1), 3 और 5 के तहत एफआईआर दर्ज की है। एसडीएम करुण डहरिया, सुदीप यादव, मनजीत यादव और विक्की सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की पूछताछ जारी है।

क्षेत्र में तनाव का माहौल

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों में आक्रोश है और प्रशासनिक स्तर पर भी मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और जांच जारी है।


Share on

Related Posts

CG Police Transfer: कोरिया जिले के एसपी रवि कुमार कुर्रे ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है। देखें सूची।

Share on

Share onCG Police Transfer: कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के एसपी रवि कुमार कुर्रे ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है। तबादला सूची में 69 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों


Share on
Read More

CG High Court News: ट्रायल कोर्ट का फैसला रद्द, हत्या के आरोप से आरोपी बरी

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। बिलासपुर हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने एक महत्वपूर्ण आपराधिक मामले में ट्रायल कोर्ट के निर्णय को निरस्त कर दिया है। चीफ जस्टिस रमेश


Share on
Read More

बड़ी खबर

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!