Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

SECR News: कल NEET-2026 परीक्षा, स्टूडेंट्स और पैरेंट्स के लिए रेलवे की विशेष व्यवस्था, राइट टाइम पर चलेंगी ट्रेनें

Share on

SECR NEWS: बिलासपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) रविवार 21 जून को आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने विशेष तैयारियां की हैं। रेलवे ने साफ किया है कि परीक्षा अवधि के दौरान ट्रेनों का समयबद्ध संचालन सुनिश्चित किया जाएगा और प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

बिलासपुर, रायपुर और नागपुर मंडल के परीक्षा केंद्रों वाले स्टेशनों पर यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सभी विभागों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए स्टेशन स्तर से लेकर मुख्यालय तक निगरानी की व्यवस्था बनाई गई है।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

स्टेशनों पर मिलेंगी विशेष सुविधाएं

परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए प्रमुख स्टेशनों पर पर्याप्त पेयजल, स्वच्छ प्रतीक्षालय, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, पंखे, लिफ्ट और एस्केलेटर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा अस्थायी होल्डिंग एरिया भी बनाए जाएंगे, जहां बैठने, पेयजल और किफायती भोजन-नाश्ते की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

हेल्प डेस्क और वालंटियर करेंगे मदद

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों पर विशेष हेल्प डेस्क स्थापित करने का फैसला लिया है। यहां स्काउट्स एवं गाइड्स, वाणिज्यिक कर्मचारी और रेलवे स्टाफ तैनात रहेंगे। ये टीम परीक्षार्थियों को ट्रेन, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और अन्य जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराएगी। वरिष्ठ नागरिकों और अभिभावकों को भी आवश्यक सहायता दी जाएगी।

RPF और GRP की अतिरिक्त तैनाती

भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी, सिविल डिफेंस और अन्य कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। स्टेशन परिसरों और पहुंच मार्गों पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस के साथ भी समन्वय किया गया है।

वार रूम से होगी लगातार निगरानी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय समेत बिलासपुर, रायपुर और नागपुर मंडलों में बनाए गए वार रूम से वरिष्ठ अधिकारी रेल परिचालन, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करेंगे। रेलवे ने यह भी सुनिश्चित किया है कि परीक्षा के दौरान मेल, एक्सप्रेस और यात्री ट्रेनों का संचालन तय समय पर हो। प्रमुख स्टेशनों पर चिकित्सा सहायता और आपातकालीन सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

रेलवे की अपील

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे यात्रा की पूर्व योजना बनाकर समय से स्टेशन पहुंचें और रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाते हुए सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा करें।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!