CG Crime News: थाने में हंगामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल: SSP के आदेश पर दर्ज हुआ मामला
Share on

बिलासपुर। कोटा थाना परिसर में हंगामा और अभद्र भाषा के मामले में कांग्रेस नेता सहित 6 से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। थाने के भीतर हुए विवाद और गाली-गलौज का वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए दोनों पक्षों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले की शुरुआत कोटा के चंडी माता चौक क्षेत्र से हुई, जहां कांग्रेस नेता व क्रशर संचालक संतोष मिश्रा और ठेकेदार राम सोनी के बीच पार्किंग को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर संतोष मिश्रा ने राम सोनी से गाली-गलौज की और कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। जवाब में राम सोनी ने संतोष मिश्रा को जमीन पर गिराकर मारपीट की। बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ और संतोष मिश्रा वहां से चला गया।

बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद संतोष मिश्रा तलवार लेकर लौटा और राम सोनी पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के समर्थक थाने पहुंच गए, जिससे थाना परिसर में तनाव का माहौल बन गया। आरोप है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराने का दबाव बना रहे थे।

थाने के भीतर बढ़ा विवाद, वीडियो हुआ वायरल

इसी दौरान संतोष मिश्रा और राम सोनी के बीच थाने के अंदर ही तीखी बहस शुरू हो गई। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करते नजर आए। आरोप यह भी है कि उस वक्त स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने तत्काल सख्त कार्रवाई करने के बजाय समझौते की कोशिश की। थाने में हुए हंगामे और गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। साथ ही, घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। वायरल वीडियो में घायल राम सोनी, भाजपा नेता विकास सिंह और उनके साथियों के साथ संतोष मिश्रा को विवाद करते देखा जा सकता है।

SSP की नाराजगी के बाद दर्ज हुआ केस

थाना परिसर में अव्यवस्था और अभद्रता का वीडियो एसएसपी रजनेश सिंह तक पहुंचा। वीडियो देखने के बाद उन्होंने थाना प्रभारी नरेश चौहान को कड़ी फटकार लगाई और पुलिस कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसपी के आदेश के बाद वीडियो में नजर आ रहे 6 से अधिक लोगों के विरुद्ध पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!