उच्च शिक्षा विभाग ने पदोन्नत प्राध्यापकों की अनंतिम पुनरीक्षित वरिष्ठता सूची जारी कर दी है।
Share on

रायपुर। बिलासपुर हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने पदोन्नत प्राध्यापक संवर्ग की अनंतिम पुनरीक्षित वरिष्ठता सूची जारी कर दी है। यह सूची विभाग द्वारा पूर्व में जारी पुनरीक्षित पदोन्नति आदेशों के आधार पर तैयार की गई है।

उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत उन प्राध्यापकों की यह अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी की गई है, जिन्हें सहायक प्राध्यापक संवर्ग से पदोन्नत कर प्राध्यापक बनाया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वरिष्ठता निर्धारण की यह प्रक्रिया पूरी तरह नियमों और न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप की गई है। पुनरीक्षित पदोन्नति आदेश के परिप्रेक्ष्य में वरिष्ठता सूची का निर्धारण 01 अप्रैल 2017 तथा उसी क्रम में 01 अप्रैल 2023 की स्थिति के अनुसार किया गया है। वरिष्ठता निर्धारण के लिए छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के 04 मार्च 2008 के पत्र और छत्तीसगढ़ शैक्षणिक सेवा भर्ती नियम, 1990 के अनुसूची-चार में दिए गए प्रावधानों का पालन किया गया है।

Also Read – 109 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण का मामला; गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

उच्च शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह सूची अनंतिम है। यदि किसी पदोन्नत प्राध्यापक को वरिष्ठता क्रम को लेकर कोई आपत्ति या दावा प्रस्तुत करना है, तो वह निर्धारित समय-सीमा के भीतर विभाग के समक्ष अपना अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकता है। प्राप्त आपत्तियों के परीक्षण के बाद अंतिम वरिष्ठता सूची जारी की जाएगी।

इन आधारों पर तय की गई वरिष्ठता

  • लोक सेवा आयोग से चयनित सहायक प्राध्यापकों के लिए चयन वर्ष को वरिष्ठता का मुख्य आधार माना गया है।
  • एक ही विषय और एक ही चयन वर्ष होने की स्थिति में चयन सूची के क्रम को आधार बनाया गया है।
  • भिन्न विषयों में एक ही वर्ष होने पर पदोन्नति आदेश की तिथि, और यदि आदेश की तिथि समान हो तो कार्यभार ग्रहण करने की तिथि को आधार माना गया है।
  • कार्यभार ग्रहण की तिथि समान होने की स्थिति में जन्म तिथि को वरिष्ठता निर्धारण का आधार बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त, संविलियन के माध्यम से आए प्राध्यापकों के लिए संविलियन की तिथि, तथा तदर्थ से नियमित किए गए सहायक प्राध्यापकों के लिए नियमितीकरण की तिथि को वरिष्ठता का आधार माना गया है। एक ही तिथि को नियमित किए गए मामलों में आपसी वरिष्ठता के लिए जन्म तिथि को मान्य किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने कहा है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमसम्मत है तथा अंतिम वरिष्ठता सूची सभी आपत्तियों के निराकरण के बाद ही जारी की जाएगी।

Also Read – गुटीय लड़ाई ने किया कबाड़ा; मनभेद को लेकर राजधानी तक पहुंची बात


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!