Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

CG Crime News: शादी से इंकार पर सिरफिरे आशिक ने युवती के पिता पर किया जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

Share on

CG Crime News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। युवती के पिता द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज युवक ने उन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने पहले अपना सरनेम बदलकर युवती के परिवार को झांसे में रखा था। सच्चाई सामने आने के बाद परिवार ने रिश्ता तोड़ दिया था। इसी बात से नाराज युवक ने युवती के पिता को निशाना बना लिया।

जानिए क्या है पूरा मामला?

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

कुदुदंड पानी टंकी क्षेत्र में रहने वाला साहिल मरावी युवती से शादी करना चाहता था। शुरुआत में उसने अपना नाम साहिल मानिकपुरी बताकर परिवार से संपर्क किया था, जिसके चलते लड़की पक्ष शादी के लिए तैयार हो गया था। बाद में परिजनों को पता चला कि युवक ने अपनी पहचान छिपाई थी और उसका असली सरनेम मरावी है। इसके बाद परिवार ने शादी से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि रिश्ता टूटने के बाद साहिल लगातार युवती और उसके परिवार पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। युवक की हरकतों से परेशान परिवार किराए का मकान छोड़कर दूसरी जगह जाने की तैयारी में था।

घायल पिता का सिम्स में इलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार

सोमवार सुबह करीब 11 बजे युवती के पिता मोहितदास मानिकपुरी अपने घर के पास स्थित एक गैरेज में बाइक बनवाने पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी साहिल वहां चाकू लेकर पहुंच गया और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने मोहितदास के सीने और पीठ पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पूरी वारदात गैरेज में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान भागने की कोशिश में आरोपी खुद गिर पड़ा, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!