Civil India News App Download

CG News: NH पर हाई स्पीड कार में सनरूफ खोलकर स्टंट, दो युवतियों का VIDEO वायरल

Share on

CG News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बार फिर सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने वाला वीडियो सामने आया है। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार में सवार दो युवतियां सनरूफ से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट करती नजर आईं, जबकि चालक हाईवे पर कार को लापरवाही से लहराते हुए चलाता रहा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार घटना शनिवार तड़के करीब 4 से 4:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हाई स्पीड से दौड़ रही कार के सनरूफ से दो युवतियां बाहर निकलकर खड़ी हैं और मस्ती करती नजर आ रही हैं। वहीं चालक वाहन को बार-बार सड़क पर लहराते हुए चला रहा है, जिससे हादसे का खतरा कई गुना बढ़ गया।

बताया जा रहा है कि पीछे चल रहे एक वाहन सवार ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहन में सनरूफ से बाहर निकलकर खड़े होना बेहद खतरनाक है। अचानक ब्रेक लगने, वाहन असंतुलित होने या किसी छोटे झटके की स्थिति में गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक और उसमें सवार लोगों की पहचान की जा रही है। पहचान पूरी होने के बाद मोटर व्हीकल एक्ट और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर एक युवती का चलती BMW कार के सनरूफ पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। उस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त किया था और संबंधित लोगों पर जुर्माना भी लगाया था।

पुलिस और यातायात विभाग ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले स्टंट से बचें। ऐसी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!