Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

CG News: सील पैक शराब की बोतल में मिला कीड़ा, सेल्समैन के घर शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद नया बवाल

Share on

CG News: सक्ती। डभरा स्थित सरकारी शराब दुकान से खरीदी गई एक सील पैक देशी शराब की बोतल में कीड़ा मिलने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बोतल के अंदर कीड़ा दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शराब प्रेमियों में नाराजगी देखी जा रही है और लोग शराब की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

इस घटना के बाद बलौदाबाजार जिले में शराब दुकान के सेल्समैन के घर से कथित शराब फैक्ट्री मिलने का मामला भी एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर दोनों मामलों के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

सील पैक बोतल में कीड़ा मिलने का वीडियो वायरल

सक्ती जिले के डभरा सरकारी शराब दुकान से खरीदी गई देशी शराब की सील पैक बोतल में कीड़ा मिलने का दावा किया गया है। वायरल वीडियो में बोतल के अंदर संदिग्ध कीड़ा दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने शराब की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों ने आबकारी विभाग से मामले की जांच कराने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

बलौदाबाजार में सेल्समैन के घर मिला कथित शराब कारखाना

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

इधर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम संडी में शराब दुकान से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। ग्रामीणों ने देर रात शराब दुकान के पास दो युवकों को झोले में शराब ले जाते हुए पकड़ा था। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे शराब दुकान के सेल्समैन सूरज टंडन के घर से शराब लाकर दुकान में रख रहे हैं। युवकों के खुलासे के बाद ग्रामीण सीधे सेल्समैन के घर पहुंच गए, जहां का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए।

घर के बाहर मिली खाली बोतलें, स्टीकर और ढक्कन

ग्रामीणों के अनुसार सेल्समैन के घर और आसपास बड़ी मात्रा में खाली शराब की बोतलें, ब्रांडेड स्टीकर, ढक्कन और शराब तैयार करने में उपयोग होने वाली सामग्री मिली। इसके बाद ग्रामीणों को आशंका हुई कि कहीं लंबे समय से नकली या मिलावटी शराब तैयार कर ग्राहकों को तो नहीं बेचा जा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे मामले की सूचना आबकारी विभाग को दी गई।

आबकारी विभाग ने की छापेमारी

ग्रामीणों की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान शराब दुकान के सेल्समैन सूरज टंडन समेत दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से बड़ी मात्रा में संदिग्ध सामग्री, खाली शीशियां, स्टीकर और शराब तैयार करने में उपयोग होने वाले उपकरण जब्त किए गए हैं। आबकारी विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है। वहीं डभरा में सील पैक शराब की बोतल में कीड़ा मिलने के वायरल वीडियो की भी जांच की मांग तेज हो गई है। दोनों घटनाओं के सामने आने के बाद शराब कारोबार और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!