Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

SUSPEND BREAKING: NDPS आरोपी फरार, धमतरी SP का बड़ा एक्शन, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Share on

SUSPEND BREAKING: धमतरी। एनडीपीएस एक्ट के एक आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने कड़ा कदम उठाया है। प्रथम दृष्टया सुरक्षा और निगरानी में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार थाना सिहावा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों को 11 जून 2026 को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी ले जाया जा रहा था। आरोपी पुलिस सुरक्षा में थे और मेडिकल जांच की प्रक्रिया चल रही थी।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

मेडिकल जांच के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी

मेडिकल परीक्षण के दौरान आरोपी पलाश गजभिए (32 वर्ष) निवासी कचूरवाही, थाना आरोली, तहसील रामटेक, जिला नागपुर (महाराष्ट्र) पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। आरोपी के भागने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। फरार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 262 के तहत एक और अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है।

इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

घटना के समय आरोपी को सुरक्षा अभिरक्षा में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी ले जाने की जिम्मेदारी थाना सिहावा में पदस्थ:

  • सहायक उप निरीक्षक सोनचंद डहरिया
  • आरक्षक अजय नेताम
  • डीएसएफ आरक्षक हिमेश नेताम
  • महिला आरक्षक डिगेश्वरी साहू

पर थी।

SP ने कहा- सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की। जांच में प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों ने आरोपी की सुरक्षा और निगरानी में घोर लापरवाही बरती तथा निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। एसपी ने कर्तव्य के प्रति गंभीर उदासीनता और लापरवाही को देखते हुए चारों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।

निलंबन अवधि में यहां रहेगा मुख्यालय

जारी आदेश के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान सभी निलंबित अधिकारी-कर्मचारियों का मुख्यालय रक्षित केंद्र धमतरी निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता एवं अन्य देय भत्तों की पात्रता रहेगी। उधर फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!