Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

CG CRIME NEWS: 57 साल के बाप से 19 साल के बेटे तक, पूरा परिवार गया जेल, बाइक टक्कर का नतीजा

Share on

CG CRIME NEWS: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के ग्राम पचपेड़ी में बाइक टकराने की बात को लेकर लाठी, डंडे, बेल्ट, ईंट और पेचकस जैसे हथियारों से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों का जुलूस निकालकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस हमले में घायल दोनों युवक फिलहाल सिम्स अस्पताल में भर्ती हैं।

पढ़िए क्या है पूरा मामला

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

पचपेड़ी निवासी प्रभाकर मार्शल रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अपनी बड़ी मां के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। प्रभाकर मार्शल, निमेश राय और दिलेश्वर मार्शल तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पचपेड़ी पेट्रोल पंप के पास पहुंची, सामने से आ रहे आरोपी बादल जांगड़े ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखा विवाद छिड़ गया। बादल ने अपने परिजनों के साथ मिलकर लाठी-डंडे और पेचकस से हमला बोल दिया, जिसमें प्रभाकर और निमेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने जोड़ी हत्या के प्रयास की धारा

इस मामले में पुलिस ने शुरुआत में पीड़ित की रिपोर्ट पर सामान्य मारपीट का मामला दर्ज किया था, लेकिन घायल की हालत बिगड़ने और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ दी गई।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

आरोपियों से जब्त किए गए ये सामान

आरोपियों से 1 ईंट का टुकड़ा, 1 पहना हुआ बेल्ट, 1 पेचकस और 1 डंडा जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  • बादल जांगड़े पिता सरोज जांगड़े, उम्र 19 साल
  • सरोज जांगड़े पिता दऊआ जांगड़े, उम्र 44 साल
  • विक्की जांगड़े पिता सरोज जांगड़े, उम्र 21 साल
  • तुलसी जांगड़े पिता दऊआ जांगड़े, उम्र 57 साल
  • ललित जांगड़े पिता तुलसी जांगड़े, उम्र 38 साल
  • शैलेंद्र जांगड़े पिता तुलसी जांगड़े, उम्र 35 साल
  • इतवारी जांगड़े पिता दऊआ जांगड़े, उम्र 45 साल
  • 2 नाबालिग आरोपी

सभी निवासी ग्राम पचपेड़ी, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!