Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

MLA पर FIR: नायब तहसीलदार की पिटाई मामले में विधायक समेत 10 पर केस

Share on

CG News: सरगुजा। सीतापुर के भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर उप तहसील राजापुर में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। नायब तहसीलदार ने अपनी शिकायत में कहा है कि विधायक और उनके समर्थकों ने राजापुर चौक में सार्वजनिक रूप से उनके साथ मारपीट की, कपड़े फाड़ दिए और जमीन पर गिराकर पीटा। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने विधायक रामकुमार टोप्पो, यूसुफ, नाजिम राजा, पंकज गुप्ता समेत 10 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 221, 221(1), 132 और 191(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। मामला विधायक की चचेरी बहन सीमा धनकी और नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के बीच हुए विवाद के बाद बढ़ा।

नायब तहसीलदार पर भी दर्ज हुआ मामला

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस ने नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के खिलाफ भी जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। विधायक की चचेरी बहन सीमा धनकी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि नायब तहसीलदार ने उनके साथ जातिसूचक गाली-गलौज की, अभद्र व्यवहार किया और धक्का-मुक्की करते हुए कार्यालय से बाहर निकाल दिया। इस शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 351(2) और 79 के तहत मामला दर्ज किया है।

विधायक और समर्थकों पर गैर जमानती धाराएं

सरगुजा पुलिस ने विधायक रामकुमार टोप्पो, यूसुफ, नाजिम रजा, पंकज गुप्ता और 10-12 अन्य लोगों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में अपराध दर्ज किया है। नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 221, 121(1), 191(2) और 132 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

शून्य पर दर्ज की गई शिकायत

घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। विधायक की बहन सीमा धनकी ने सरकारी अधिकारी द्वारा अभद्रता की शिकायत सीतापुर थाने में दर्ज कराई, जबकि नायब तहसीलदार की शिकायत अंबिकापुर में शून्य पर दर्ज की गई, जो घटनास्थल से करीब 50 किलोमीटर दूर है।

जानिए पूरा मामला

राजापुर उप तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के साथ कथित तौर पर विधायक और उनके समर्थकों ने मारपीट की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि भीड़ ने अधिकारी के कपड़े तक फाड़ दिए।

बताया जा रहा है कि विवाद की जड़ जमीन से जुड़ी एक फाइल थी। विधायक रामकुमार टोप्पो की चचेरी बहन सीमा धनकी ने 14 मई को अपनी जमीन संबंधी काम के लिए राजापुर उप तहसील कार्यालय में आवेदन जमा किया था। महिला का आरोप है कि नायब तहसीलदार और कर्मचारियों द्वारा उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था और बार-बार कार्यालय के चक्कर लगवाए जा रहे थे। सीमा धनकी ने घटना की जानकारी विधायक रामकुमार टोप्पो को दी। इसके बाद विधायक समर्थकों के साथ उप तहसील कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि समर्थकों ने नायब तहसीलदार को केबिन से बाहर खींचकर उनके साथ मारपीट की।

कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने दी हड़ताल की चेतावनी

छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, सरगुजा इकाई ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजा है। संघ ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त और न्यायोचित कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो जिला सरगुजा के अधिकारी सामूहिक हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!