Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

CG News: दो मासूम बहनों से दुष्कर्म केस में लापरवाही, समझौते के आरोप के बाद SSP ने SI को किया लाइन अटैच

Share on

CG News: बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दो मासूम बहनों के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं। पीड़ित बच्चियों की मां ने आरोप लगाया है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय पुलिस समझौता कराने का प्रयास कर रही थी। शिकायत सामने आने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित उप निरीक्षक को लाइन अटैच कर दिया है। पीड़िता की मां ने केंद्रीय गृह मंत्री को भेजे शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि पुलिस ने मामले में समय पर कार्रवाई नहीं की और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने में भी लापरवाही बरती। शिकायत में यह भी कहा गया है कि परिवार पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा था।

पीड़ित परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

परिजनों का आरोप है कि बच्चियों ने पूछताछ के दौरान बताया था कि आरोपी वारदात के समय उन्हें रस्सी से बांधता था। परिवार ने पुलिस से कथित रूप से रस्सी और घटनास्थल से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त कर फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। परिवार का कहना है कि इससे मामले से जुड़े अहम सबूत प्रभावित हो सकते हैं और जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं।

बच्चियों को बार-बार थाने बुलाने का आरोप

शिकायत पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि जांच के दौरान दोनों बच्चियों को कई बार थाने बुलाया गया, जिससे उन पर मानसिक दबाव बना। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष की ओर से अब भी धमकियां दी जा रही हैं और पूरा परिवार भय के माहौल में जीवन गुजार रहा है। परिवार ने सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत भी की है।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

थाना प्रभारी समेत अधिकारियों की भूमिका पर उठाए सवाल

शिकायत में थाना प्रभारी अभय सिंह बैस, उप निरीक्षक शीतला प्रसाद त्रिपाठी और जांच अधिकारी संतोषी अग्रवाल की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। पीड़ित पक्ष ने इन अधिकारियों को जांच से हटाने और विभागीय जांच कराने की मांग की है।

ASP रश्मित कौर चावला करेंगी जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रश्मित कौर चावला को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। वह पूरे प्रकरण की जांच कर अपनी रिपोर्ट एसएसपी को सौंपेंगी।

SSP बोले- दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि पीड़िता की मां द्वारा की गई शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। निष्पक्ष जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच जारी रखी है।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!