LIVE BREAKING
दिल्ली धमाका: तीसरी कार की तलाश तेज, NIA ने संभाली जांच
LIVE
Share on

LIVE

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली का दिल दहला देने वाला लाल किला ब्लास्ट अब देश की सबसे बड़ी आतंकी जांच का केंद्र बन चुका है। सोमवार शाम 6 बजकर 52 मिनट पर लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए इस जोरदार धमाके ने न केवल कई जिंदगियां छीन लीं, बल्कि दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। इस भीषण विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई और पूरा इलाका चीख-पुकार से भर गया। चूंकि यह क्षेत्र राजधानी के सबसे सुरक्षित जोन में शामिल है, इसलिए सुरक्षा एजेंसियों ने इसे सीधे आतंकी हमला मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

Also Read – दिल्ली में बड़ा धमाका! लाल किले के पास कार में विस्फोट, 13 की मौत

तीसरी कार की तलाश, अल फलाह पार्किंग’ पर नजर

दिल्ली पुलिस और एनआईए की जांच अब एक तीसरी कार की खोज पर केंद्रित है, जो कथित तौर पर अल फलाह पार्किंग एरिया में खड़ी थी। सूत्रों के मुताबिक, संदिग्धों ने श्रृंखलाबद्ध (serial) धमाकों की योजना बनाई थी, लेकिन किसी तकनीकी गलती या जल्दबाजी में यह योजना अधूरी रह गई। जांच एजेंसियों को घटनास्थल से लाइव कार्ट्रिज, कई तरह के विस्फोटक पदार्थ और डिटोनेटर बरामद हुए हैं। इससे यह संकेत मिल रहे हैं कि हमला अच्छी तरह से योजनाबद्ध आतंकी साजिश का हिस्सा था।

NIA और फॉरेंसिक टीमों ने संभाली जांच

धमाके के तुरंत बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीमों को मौके पर भेजा गया। जांचकर्ताओं को संदेह है कि मुख्य आरोपी डॉ. उमर नबी ही इस ब्लास्ट का मास्टरमाइंड है। बताया जा रहा है कि फरीदाबाद में “व्हाइट कॉलर” टेरर नेटवर्क के भंडाफोड़ के बाद नबी घबरा गया था। वह विस्फोटक सामग्री लेकर i20 कार से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अचानक हुए धमाके में सब कुछ नष्ट हो गया।

Also Read – चोरनी कहा तो चार साल के भाई व दो साल की बहन को कुएं में धकेल दिया, मजाक का लिया ऐसा भयावह बदला

डीएनए टेस्ट ने खोला राज़

मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने कार के अंदर से मिले जैविक सैंपल्स का डीएनए टेस्ट कराया। PTI की रिपोर्ट के अनुसार, कार में मिला डीएनए डॉ. उमर नबी की मां से मैच कर गया है, जिससे उसकी मौजूदगी और संलिप्तता की पुष्टि हो गई है। अब एनआईए देशभर में उसके नेटवर्क की तलाश में जुटी है और कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

प्रधानमंत्री ने घायलों से की मुलाकात, कैबिनेट ने पास किया प्रस्ताव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भूटान दौरे से लौटते ही LNJP अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। इसके बाद शाम को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में, इस घटना को “आतंकी हमला” घोषित किया गया और साफ कहा गया कि भारत अपनी भूमि पर किसी भी रूप में आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेगा।

पूरी दिल्ली हाई अलर्ट पर, देशभर में बढ़ाई गई सुरक्षा

धमाके के बाद से दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मुंबई में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। CRPF, NSG, दिल्ली पुलिस और NIA की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। अल फलाह पार्किंग और आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि तीसरी कार और बाकी संदिग्धों की पहचान की जा सके।

Also Read – विधायक सुशांत शुक्ला और प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे के बीच जमकर हुआ विवाद

अब तक की जांच में क्या सामने आया?

  • धमाका उच्च क्षमता वाले RDX मिश्रित विस्फोटक से हुआ था।
  • i20 कार में विस्फोटक सामग्री लाने का शक है।
  • तीसरी कार की लोकेशन को लेकर जांच जारी है।
  • डॉ. उमर नबी और उसके नेटवर्क की तलाश में देशभर में रेड।


Share on
RELATED POSTS

About CIVIL INDIA

© 2026 All Rights Reserved Civil India News. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited.
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!